November 5, 2026

निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज,भाजपा ने किये चुनाव प्रभारी नियुक्त।

0
IMG-20241204-WA0065

Buzz of civic elections intensifies, BJP appoints election in-charge.

देहरादून : भाजपा ने निकाय को लेकर निर्णायक रूप से आगे बढ़ते हुए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसके तहत सभी 11 नगर निगम समेत नगर पालिका और नगर पंचायत में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर आगमी निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसके तहत देहरादून में कुलदीप कुमार, ऋषिकेश में दान सिंह रावत, हरिद्वार में ज्योति प्रसाद गैरोला, रुड़की में राम मोहन अग्रवाल, कोटद्वार राकेश गिरी, श्रीनगर रमेश गाड़िया, पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर दीपक मेहरा, हल्द्वानी मनोज पाल, काशीपुर तरुण बंसल वहां के निगम चुनाव प्रभारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इसी तरह 45 नगर पालिका एवं 46 नगर पंचायत में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं को जिम्मेदार दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल