November 5, 2026

नेशनल वॉक रेस में पदक जीतने पर छात्र अमन ठाकुर को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने किया सम्मानित।

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2024124174118115

 

District Magistrate Sandeep Tiwari honored student Aman Thakur for winning a medal in the National Walk Race.

सीमांत जनपद चमोली के अमन ठाकुर ने 60वीं विद्यालयी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 वॉक रेस इवेन्ट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालयी राष्ट्रीय खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर  जिलाधिकारी संदीप तिवार ने एथलीट अमन ठाकुर, उनके कोच गोपाल सिंह बिष्ट और स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश मैठाणी को सम्मानित किया और खिलाड़ी अमन ठाकुर को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

एथलीट अमन ठाकुर अभी राजकीय इंटर कॉलेज बैरांगना में 12वीं कक्षा का छात्रा है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में संपन्न हुई विद्यालयी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अंडर-17 की 05 किलोमीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, स्पोटर्स समन्वय केसी पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल