November 28, 2026

प्रदेश महिला मोर्चा ने “मेरी राखी पुष्कर धामी को” मुहिम की शुरू

0

रक्षाबंधन पर प्रदेश भर में वार्ड स्तर से लेकर बूथ तक महिलाएं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को राखी भेजेंगी और उन्हें आशीर्वाद देंगी। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से रक्षा सूत्र मेरी राखी पुष्कर धामी को लेकर मुहिम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री को महिला मोर्चा द्वारा एक लाख राखी भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर बूथ से तकरीबन 10 राखी एकत्र कर मुख्यमंत्री को भेजी जाएंगी। प्रदेश के कुल 11235 बूथों से एक लाख राखी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन वाले दिन महिला मोर्चा की टीम द्वारा भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *