November 3, 2026

नगर पालिका ने शौचालय निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार की डीपीआर की तैयार

0
Screenshot_20241023-150557

The municipality prepared a DPR worth Rs 6 lakh 50 thousand for the construction of toilet.

गोपेश्वर मुख्य बाजार में महिलाओं की सुविधा के लिए बनेगा पिंक टायलेट।

गोपेश्वर मुख्य बाजार में महिलाओं को शौचालय की होने वाली परेशानी से जल्द ही निजात मिल जाएगी। यहां नगर पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए भूमि चयनित कर डीपीआर तैयार कर ली है। योजना को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरु कर लिया जाएगा।

 

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर-चमोली के अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गोपेश्वर नगर क्षेत्र में पालिका की ओर से 16 सार्वजनिक शौचालयों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें 20 सीट महिलाओं के उपयोग के लिए बनाई गई हैं। वहीं नगर क्षेत्र में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से भी दो शौचालयों का संचालन किया जा रहा है। अब मुख्य बाजार में भी महिलाओं के उपयोग के लिए शौचालय निर्माण की योजना बनाई गई है। जिसके लिए मुख्य बाजार में भूमि चयनित कर पिंक टॉयलेट बनाने की योजना है। योजना के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिये शासन को भेजी जा रही है। योजना निर्माण की स्वीकृति मिलते ही पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल