September 22, 2026

पाणा ईराणी के ग्रामीणों की कब लेगा शासन-प्रसाशन सुध,सड़क व बिजली आपूर्ति ठप्प होने से परेसान है ग्रामीण

चमोली (पाणा ईराणी)बीते कई दिनों से निजमुला पगना मोटर मार्ग पर के पास बेलतना में सड़क मार्ग ़ क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेसान है। इसी मोटर मार्ग पर झझी पुल समीप बाय पास के सभी बेंड क्षतिग्रस्त हो गये है। ग्रामीण को बीते कई दिनों से 10 से 15 किलामीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेसानी चमोली जनपद के दसोली व्लॉक पाणा ईराणी गांव के ग्रामीणों को रही है। यहां सड़क मार्ग के अवरूध होने के साथ साथ बीते पांच दिनों से विद्युत लाइन छतिग्रस्त होने से यहां के लोग अंधूरे में जीने के लिए मजबूर है। विद्युत बिभाग में शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रसाशन व राज्य सरकार से जल्द सड़क मार्ग खुलवाने व विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!