October 31, 2026

वाहनो की अक्टूबर माह से ऑटोमैटिक जांच के लिए तैयारियां पूरी,जाने कहां कहां बने है केन्द्र

0
Screenshot 2024-06-27 131338

एक अक्तूबर से प्रदेश के सभी वाहनों की फिटनेस जांच ऑटोमैटिक कराए जाने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में वाहनों की जांच के लिए 12 ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर बनाए जा रहे है। इनमें से चार सेंटर देहरादून, रुद्रपुर, हरिद्वार और हल्द्वानी में ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर शुरू हो चुके हैं। जबकि सेलाकुई और रुडकी में यह निर्माणाधीन है। उन्होने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से ऋषिकेश और कोटद्वार में कार्य चल रहा है। उन्होने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार की ओर से चार फिटनेस सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें उत्तरकाशी, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होने बताया कि एक अक्तूबर से सभी भारी मालवाहनों, सवारी वाहनों से लेकर निजी वाहनों की फिटनेस जांच भी इसी ऑटोमेटेड सेंटर से कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल