August 12, 2026

आक्रोशित डायट डीएलएड प्रशिक्षकों ने निकाली रैली, किया सचिवालय घेराव

देहरादून। अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर विगत 6 अगस्त से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने आज सरकार की बेरुखी व बार बार दिए जा रहे झूठे आश्वासनों और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर परेड़ ग्राउंड से सचिवालय तक हाथों में जूते,चप्पल लेकर ताली थाली बजाते हुए नंगे पैर जोर शोर से नारेबाजी करते हुई रैली निकाली|

डायट डीएलएड संघ के प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी का कहना है कि निर्विवादित हम 519 डीएलएड प्रशिक्षित सरकार की उदासीनता और अन्य संघ द्वारा दायर किये कोर्ट केस में बेवजह पिस रहे हैं । हम भावी शिक्षक कलम के सिपाही है लेकिन सत्ता के कद्रदानों ने हमें हाथों में थाली, जूते लेकर नंगे पैर चलने पर मजबूर करदिया। ये पूर्ण रूप से सरकारी तंत्र की विफलता है। इसलिए सरकार को जगाने के लिए हमें कड़ी चोट करनी है। और हम धरना, रैली, डिप्लोमा वापसी, मैराथन, मंत्री घेराव, जुलुस आदि सभी कार्य करेंगे यदि हमारी मांग को जल्दी से जल्दी स्वीकार नहीं किया गया।

सचिवालय में शिक्षा सचिव राधिका झा से हुई वार्ता में उन्होंने डायट प्रशिक्षितो की मांग को स्वीकार करते हुए बोला है कि आगामी 16 अगस्त को कोर्ट में केस की पैरवी  महान्यायवादी द्वारा की जाएगी और जल्दी से जल्दी कोर्ट में लम्बित केस को निपटाते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी की जाएगी।।

प्रदेश उपाध्यक्षा दीक्षा राणा ने बोला है कि जब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना स्थगित नहीं होगा और हम लगातार शिक्षा निदेशालय में धरना जारी रखेंगे।

Spread the love
error: Content is protected !!