November 3, 2026

कोविशिल्ड बनाने वाली कंपनी ने दिए भाजपा को करोड़ों रुपये,लोगों को पड़ रहे  दिल के दौरे

0
IMG_20240430_193127

 

Covishield manufacturing company gave crores of rupees to BJP, people are having heart attacks

भाजपा ने किया देश की जनता की जान के साथ खिलवाड़ सूर्यकांत धस्माना
देहरादूनः कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि कोविड काल में लोगों को सरकार ने जो वैक्सीन लगवाई थी वह कई लोगों की जान ले रही है और यह स्वीकारोक्ति खुद ब्रिटेन की अदालत में की है। जिसमें कंपनी ने अपनी वैक्सीन के साइड इफेक्ट के बारे में हलफनामा दिया है और सबसे आश्चर्यजनक बात का खुलासा यह हुआ है कि इस कंपनी ने भारतीय जनता पार्टी को इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीद कर बावन करोड़ रूपए का चंदा भारतीय जनता पार्टी को दिया है । यानी भाजपा ने देश की जनता की जान से खिलवाड़ कर डाला भाजपा का यह घृणित चेहरा पूरे देश और दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है और बाकी बचे पांच चरणों के चुनाव में जनता इनको इस पाप की सजा देगी
कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि गौ मांस का व्यापार करने वाली बीफ कंपनी से चंदा खाने का खुलासा हुआ तब भी भाजपा ने इस पर कोई सफाई नहीं दी और अब को कोविशील्ड वैक्सीन के नुकसान के बारे में खुलासा हुआ है उसने तो भाजपा की नैतिक पतन की पूरी दास्तान दुनिया के सामने खोल कर रख दी है कि किस प्रकार से देश को जनता के स्वास्थ्य और जान के साथ भाजपा द्वारा खिलवाड़ किया गया है। धस्माना ने बताया कि केंद्र सरकार ने कोविड काल में सीरम कंपनी को कोविड वैक्सीन बनाने बनाने के अधिकार दिए थे और इसी दैरान इस कंपनी ने तीन किश्तों में चालीस फिर दस और फिर ढाई करोड़ रुपए के इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीद कर भाजपा को दिए यह खुलासा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसबीआई के द्वारा फटकार पड़ने के बाद उपलब्ध कराई गई जानकारी से हुआ।
धस्माना ने कहा कि सीरम कंपनी ने ब्रिटेन की अदालत में दी गई जानकारी में यह स्वीकार किया कि उनकी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स होते हैं और जिनको यह वैक्सीन लगवाई गई उनमें से अनेक शिकायतें हार्ट अटैक की और खून में थक्के पड़ने की प्राप्त हुई हैं। श्री।धस्माना ने कहा की भारत में अस्सी फीसद लोगों ने कोविशिल्ड वैक्सीन का ही इस्तेमाल किया और देश भर से रोजाना स्वस्थ लोगों में इस प्रकार के लक्षण से मृत्यु होने के समाचार मिलते रहते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि अब पूरा देश इस बात को जान गया है कि वोट की खातिर लोगों को गाय के नाम पर लड़वाने वाली और देश भक्ति की बात करने वाली व मतदाताओं को देव तुल्य कह कर संबोधित कर भ्रमित करने वाली पार्टी पैसे और सत्ता के लिए इस देवतुल्य जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी कर सकती है जो अब प्रमाणित हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *