November 2, 2026

पोखरी: इन तीन होनहारों ने दर्ज किया उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा मेरिट लिस्ट में अपना नाम

0
IMG-20240430-WA0006

Pokhri: These three promising candidates registered their names in the merit list of Uttarakhand Board Exam.

आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला के दो टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी हाईस्कूल के एक छात्र ने उत्तराखंड बोर्ड मैरिट सूची में बनाया स्थान ।

उत्तराखंड में हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में विकासखंड पोखरी में आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला के अनुज सिंह ने 95.80 अंक प्राप्त कर 19वें और मानसी ने 94.80 अंक प्राप्त कर 24वें स्थान प्राप्त कर मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया वहीं टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी हाईस्कूल विनायक के छात्र मिथिलेश सती ने 94.6 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मेरिट सूची में 25वें स्थान प्राप्त किया।
आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला के प्रबन्धक कुन्दन नेगी और टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी हाईस्कूल के प्रबन्धक अजय जोशी खुशी जाहिर करते हुए करते हुए छात्र और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
वहीं अनुज सिंह, मानसी और मिथलेश सती ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरूजनों को दिया ओर कहा माता पिता और गुरू जनों के सहयोग से यह सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल