October 16, 2026

हिमाचल के किन्नौर में कुदरत का कहर, लैंडस्लाइड के मलबे में दबी यात्रियों से भरी बस,देखिए वीडियो

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पहाड़ी रास्तों से होकर गुजर रहे राजमार्ग पर लैंडस्लाइड होने के कारण यात्रियों से भरी हुई बस मलबे में दब गई है। बस के अलावा कईं अन्य चौपहिया वाहनों की भी मलबे में दफन होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में करीब 50-60 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस समेत NDRF और SDRF के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन की टुकड़ी मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुट चुकी है। जिसमें अब तक 10 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया जबकि अभी तक 7 से ज्यादा  लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। लेकिन राहत बचाव कार्य में लगातार हो रही भूस्खलन और बरसात भी एक बड़ी बाधा पैदा कर रही है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर पुलिस के जरिए एक हेल्पलाइन नंबर 1786222873 जारी किया गया है !

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!