October 13, 2026

सूबे में खेल गतिविधियों के लिए बनेगा संयुक्त क्लेन्डर

देहरादूनःराज्य के शिक्षण संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और शैक्षिक कार्य दिवस में वृद्धि को शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त रूप से वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करेंगे। इसके लिए डीजी शिक्षा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है जो एक माह में कैलेंडर का प्रारूप बनाकर सरकार को सौंपेगी।
आपको बता दे की शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय देहरादून में तीनों विभागों की संयुक्त बैठक बुलाई गई थी जिसमें संयुक्त कैलेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया है। वाही खेल कैलेंडर में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान न आये। साथ ही इच्छुक छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर सकें। मंत्री ने बताया कि वर्तमान में तीनों विभागों का अलग-अलग खेल कैलेंडर होने से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान होता है जबकि एनईपी-2020 के प्रावधानों के तहत हर छात्र-छात्रा की 220 दिन की उपस्थिति आवश्यक है। ऐसे में तीनों विभागों का संयुक्त खेल कैलेंडर अनिवार्य हो गया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!