November 2, 2026

क्षेत्र पंचायत देवाल की बैठक बोरागाड़ में हुई आयोजित

0
IMG-20240111-WA0008

 

Area Panchayat Dewal meeting was held in Boragad

 

जनपद चमोली के क्षेत्र पंचायत देवाल की बैठक ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत लिगड़ी के बोरागाड़ में हुई। यह क्षेत्र पंचायत की दूसरी बैठक है जो विकासखंड मुख्यालय से बाहर आयोजित की गई। इससे पूर्व विकासखंड के सुदूर घेस गांव में आयोजित की गई। जिसकी सराहन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की है। बैठक शुरू होने से पूर्व ग्राम पंचायत लिंगड़ी की पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंगल दल ने सभी आगंतुक ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों व अधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही सहकारिता ए डी ओ ने रखी इसके बाद विभागवार जनप्रतिनिधियों अपनी समस्याओं को रखा। प्रधान ल्वाणी प्रद्युमन सिंह बिष्ट ने इजरपाटा को राजस्व ग्राम घोषित करने व घेस,ल्वाणी व वाण इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग की प्रधान नलधुरा दिलमणि जोशी ने देवाल तहसील को सुचारू रूप से संचालित करने व देवाल खेता सड़क पर हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग की। वहीं प्रधान दुराधारकोट बख्तावर सिंह बिष्ट ने धुराधारकोट सड़क के एलाइनमेंट सही करने की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य घेस रेखा घेसवाल ने कुनार बैंड घेस सड़क की दुर्दशा और सड़क पर शीघ्र काम शुरू करवाने की मांग की। वही ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने जल संस्थान वह जल निगम द्वारा किए जा रहे जल जीवन मिशन के कार्यों में हो रही अनियमितताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को बताएं बिना ही कार्य किए जाने पर किए जाने पर नाराज की जताई और साथ ही कमेटी गठित कर जांच करने की बात कही और विभाग से प्रत्येक पंचायत में किए जा रहे कार्यों की डीपीआर सप्ताह भर में उपलब्ध कराने की निर्देश दिये।वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य चौड़ नीमा कोटड़ी ने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। बैठक में सर्वसम्मति से आली ट्रैक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वही प्रधान घेस कलावती खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने की मांग की। वही जनप्रतिनिधियों ने मुन्दोली, पालबार की क्षतिग्रस्त नहरों वहा हिमानी बनी नहर में पानी टपकने मुद्दा भी उठाया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सवाड वार्ड आशा धपोला, जेष्ठ उप प्रमुख संगीता बिष्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख हीरा सिंह डीपीआरओ राजेंद्र सिंह गुंज्याल, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
धन सिंह भंडारी देवाल चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल