July 3, 2026

सहारनपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष  पुनीत त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोगों को भेंट की हंसलोक संदेश

 

सहारनपुर। परमपूज्य श्री भोले जी‌ महाराज एवं माता श्री‌ मंगला जी की प्रेरणा से हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सत्संग एवं जनसंपर्क टूर के दौरान सहारनपुर में त्यागी महासभा के अध्यक्ष  अक्षय त्यागी एवं महासचिव  उमेश त्यागी जी के साथ आरटीओ श्री देवमणि भारतीय प्रवर्तन, आरटीओ  वी.के.सिंह प्रशासन, दैनिक हिन्दुस्तान के मुख्य उप संपादक श्री सीपी सिंह, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ श्री विनीत तोमर, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ श्री कपिल सिखेड़ा, त्यागी महासभा सहारनपुर के  कार्यकारी अध्यक्ष  अर्जुन सिंह त्यागी, युवा उपाध्यक्ष  आनंद प्रकाश त्यागी सहित कई गणमान्य लोगों से भेंट की। सभी को संक्षिप्त में सत्संग सुनाकर परमपूज्य श्री भोले जी महाराज और माता श्री मंगला जी द्वारा देश भर में किये जा रहे सत्संग एवं अध्यात्म ज्ञान प्रचार, मानव सेवा तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। हमने सभी गणमान्य लोगों को श्री हंसलोक आश्रम, दिल्ली से प्रकाशित भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक एकता की प्रतीक हंसलोक पत्रिका भेंट की तथा सभी को निमंत्रण पत्र देकर श्री हंस जयंती पर 4-5 नवम्बर को हरिद्वार में होने वाले जनकल्याण समारोह के लिए आमंत्रित किया।

सहारनपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष  पुनीत त्यागी को हंसलोक संदेश भेंट करते हुए पत्रकार एवं श्री हंसलोक आश्रम के मीडिया प्रभारी भागेश कुमार त्यागी, उमेश त्यागी,  अर्जुन सिंह त्यागी एवं आनंद प्रकाश त्यागी

Spread the love
error: Content is protected !!