June 30, 2026

कब मनाये कृष्ण जन्मोत्सव,6 या 7 सितंबर को जाने इस खास खबर में

 

देहरादूनःकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां देशभर में धूम धाम से चल रही है। लेकिन इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अधिकतर लोगों में संशय बना हुआ है। जिसके कारण लोग दुविधा में है कि जन्माष्टमी को कब मनाया जाय? वहीं इस संशय को दूर करते हुए प्रसिद्ध कथा वाचक व कर्मकाण्ड पण्डित आर्चाय डॉ. राजदीप डिमरी का कहना है कि, हिन्दु धर्म में दो मतावलम्बी अलग अलग दिन कृष्ण जन्मोत्सव को मनाते है। इस बार 30 को 6 सितंबर को रोहणी नक्षत्र है लेकिन अष्टमी 7 को है। स्मार्थ धर्मावलम्बी 6 को जन्म उत्सव मना सकते है। और इसी दिन ब्रत भी रख सकते है। वहीं बैष्णव धर्मावल्मी 7 को जन्मोत्सव मनाये।
आपको बता दें कि,भगवान कृष्ण का जन्म भादों माह के शुक्लपक्ष रोहणी नक्षत्र को हुआ था। उनके धरती पर अवतरण दिवस को न सिर्फ देशभर में बल्कि दुनियांभर के कई देशों के लोग भी धूमधाम से मनाते है।

Spread the love
error: Content is protected !!