November 22, 2026

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य का आन्दोलन जारी,लम्बित मांगो को लेकर जताया आक्रोश

0

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य ने आंदोलन के पांचवे चरण के दूसरे दिन अपनी डयूटी के दौरान बिना अन्न ग्रहण किये अपनी ड्यूटी की और महानिदेशालय, निदेशालय, आयूर्वेद विश्वविद्यालय को जगाने के लिए सांकेतिक नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामन्त्री सुनील अधिकारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, गुरुप्रसाद गोदियाल संरक्षक मनवर सिंह नेगी ने कहा कि संघ को अब महानिदेशालय के प्रशासन पर बिल्कुल विश्वास नही है अभी तक वार्ता में समझौते की प्रति नही मिली है ना ही उद्यान विभाग की भांति कर्मचारियों को टेक्निकल करने हेतु कोई प्रक्रिया अपनाई जा रही है जल्द ही आंदोलन की नई रूपरेखा तैयार कर महानिदेशक महोदया को अवगत कराया जाएगा आंदोलन जब तक समाप्त नही होगा जब तक हमारी मांगे मानी नही जाती।
मंडल अध्यक्ष गढ़वाल राजेन्द्र रावत कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह शाह उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नगदली,मंगल लाल आर्य ने कहा कि हाई स्कूल और इंटर मीडिएट के कर्मचारियों के लिए कही न कहीं उम्मीद की एक किरण है कि कभी पदोन्नति हो जाये किन्तु हाई स्कूल से कम वाले कर्मचारियों की न तो कोई पदोन्नति हो सकती उन्हें तो उसी पद से सेवानिवृत्त होना है तो उन्हें कम से कम टेक्निकल कर उनका अगला ग्रैड पे4200 कर दिया जाए जिससे वो सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त हो सके।
सांकेतिक प्रदर्शन करने वालों में शिवनारायण सिंह, राकेश भँवर, आशुतोष गैरोला ताजबर सिंह,चंद्रप्रकाश, प्रवीण, दिनेश ठाकुर, राकेश, अजय कुमार, त्रिभुवन पाल, नवीन, विपिन, दिनेश, मूलचंद चौधरी, शीशपाल, सुखपाल सिंह, पप्पू, कमल, कामेंद्र, मोहित मनोचा,नितिन,नाथी, खुशाल मणि, राजेन्द्र तेश्वर, सचिन, अनिता, बाला, सुदेश, अजय रानी, ममता, संतोष, नीलम, रमेश चंद्र पंत, अरुण, इत्यादि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल