November 5, 2026

श्रीराम कथा में पंहचे रामभक्त लंगूर,भक्तों में बना रहा कौतूहल का माहौल।

0
IMG-20230822-WA0043

 

देहरादून/क्लेमेन्ट-टाउनः शिवालिक वन क्षेत्र के किनारे स्थित प्राचीन पीपलेश्वर महादेव मंदिर बेलरोड, क्लेमेन्टटाउन में पिछले 11 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक पीपलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा पवित्र श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा वाचक आचार्य रोशन लाल डबराल के प्रवचनों एवम उनकी टीम के सुन्दर संगीत ने वातावरण को सुन्दर भक्तिमय बनाया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन राम कथा श्रवण के आनंद में भाव विभोर होते रहे।
इस दौरान हुई एक खास बात, इस क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। श्रीराम कथा के बीच जंगल से एक लंगूर मंदिर के निकट आकर लोगों से घुलमिल सा गया ।
श्रीराम कथा के दौरान कई दिन लंगूर का आना श्रद्धालुओं के बीच कोतूहल का विषय बना रहा । इस दौरान कुछ श्रद्धालु श्रद्धा भाव से इस प्रेमी लंगूर को भुने हुए चने खिलाते हुए भी देखे गए।
श्रीराम कथा के दौरान आचार्य रोशन डबराल ने कहा कि श्रीराम कथा का एक ही उद्देश्य है कि संसार के सभी प्राणी मार्यादित रहे। जो भी श्री राम के चरणों में जाता है उस पर भगवान राम की आसीम कृपा हो जाती है और वह इस भवसागर से पार हो जाता है।
गौरतलब है कि,पीपलेश्वर महादेव मंदिर समिति के द्वारा बीते कई वर्षो से यहां शिव महापूराण कथा,श्रीरामकथा आदि का भव्य आयोजन किया जाता रहा है जिसमें समस्त समिति के सदस्यों व क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल