November 25, 2026

भूगोल विभाग द्वारा सात दिवसीय सर्वे कैंप का आयोजन

0
IMG-20230821-WA0025

 

हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली एम०ए० चतुर्थ सेमेस्टर भूगोल के छात्रों का सात दिवसीय सर्वे कैंप का पाठ्यक्रमानुसार आयोजन किया गया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ संजीव कुमार जुयाल द्वारा कैंप के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी गई ।सर्वे कैंप के समन्वयक डॉ प्रेम सिंह राणा एवं डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि सात दिवसीय सर्वे कैंप पोखरी बाजार से सरमोला खाल लगभग 16 किलोमीटर तक रोड सर्वे एवं रोड भूस्खलन क्षेत्र चट्टानो, सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जाएगा जिसमें छात्रों को मानचित्रण कला, फील्ड सर्वे सिखाया जाएगा जो आने वाले समय में छात्रों के लिए उपयोगी होगा ।सर्वे कैंप में अलग-अलग विषय विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग दिन सर्वे कराया जाएगा जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पँत भूगर्भ शास्त्री ने सर्वे कैंप में सहयोग की बात कही है ।
इस अवसर पर डॉ अंजली रावत विभागाध्यक्ष भूगोल डॉ रेनू सनवाल कार्यक्रम अनुसार सर्वे कैंप में रहेंगे। प्रयोगशाला सहायक विजय कुमार एवं प्रयोगशाला परिचर अनिल कुमार सर्वे कैंप में 7 दिन रहेंगे जिससे कि छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो ।प्रथम दिन पोखरी बाजार से देवस्थान तक सर्वे किया गया जिसमें भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित कर रोड सर्वे एवं बस्ती के अलावा क्षेत्र का सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण किया गया। इस मौके पर छात्रा अंजलि, रंजना ,प्रतिभा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल