November 5, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब व माधवबाग क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में किया गया हेल्थ कैंप का आयोजन

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_202388102035554

उत्तराचंल प्रेस क्लब व माधवबाग क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की शुरूआत प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मिलिंद जी सरदार सीएसआर हेड माधव बाग एंड स्ट्रैस मैनेजमेंट एक्सपर्ट का स्वागत कर किया। इसके पश्चात डॉक्टर मिलिंद जी सरदार ने कहा कि दुनिया का पहला आयुर्वेदिक हृदय रोग रक्षा एवं निवारण संस्था है। इसकी स्थापना भारत को हृदय रोग मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुई थी। उन्होंने स्वस्थ्य रहने के लिए आहार, विहार व विचार पर जोर दिया। जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकेगा। यहां की चिकित्सा पद्वती पूर्णत रिसर्च एंड एविडेंस पर आधारित है और इनका लाखो रोगियों पर सफल ट्रायल किया जा चुका है।

प्रेस क्लब परिसर में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान माधवबाग क्लीनिक के सीनियर डॉक्टर मिलिद जी सरदार ने आयुर्वेदिक उपचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हृदय रोग और उससे संबंधित रोग जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, मोटापा, अनिद्रा का न केवल सफल इलाज किया जाता है। सालों साल से चली आ रही दवाओं को बंद करके उनके साइड इफेक्ट से भी बचाया जाता है। यहां बिना किसी सर्जरी,कष्ट के हार्ट ब्लॉकेजइस को आयुर्वेदिक औषधियों एवम पंचकर्म के द्वारा पूर्ण रूप से ठीक किया जाता है। इस दौरान उत्तरांचल आयुर्वेद कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर ऑफ योग अक्षय गौर ने बताया कि आयुर्वेद का संकल्प है की हम घर घर में तेज़ी से पांव पसार। जिससे कई गंभीर बीमारी को जड़ से हटाया जा सके। आयुर्वेद में हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर के साथ हृदय रोग का इलाज भी संभव है।

देहरादून के कैनाल रोड स्थित क्लीनिक संचालक विजय घोशला ने बताया कि उत्तराखंड का पहला क्लिनिक है। जहां से इस संदेश को घर घर पहुंचने के लिए माधवबाग की ओर से शिविर व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुंबई से आए सीनियर डॉक्टर मिलिंद सरदार ने वहां उपस्थित प्रेस क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों को बीपी,शुगर,थायराइड,मोटापा,हृदय रोग के बारे में जागरूक कर उनको रिवर्स करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी कड़ी मैं माधवबाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रेस केसदस्यों के लिए निशुल्क जांच एवम परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसका सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान उत्तराचंल प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, संप्रेषक मनोज ज्याडा, कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य मंगेश कुमार, विनोद पुंडीर, भगवती कुकरेती, फहीम तन्हा, रामानुज, पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, जितेंद्र अन्थवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल