September 25, 2026

व्हीकल सब डिपो में लेफ्टिनेंट कर्नल सिलास के नेतृत्व में किया गया वृहद वृक्षारोपण

लेफ्टिनेंट कर्नल सिलास सिंजली की अध्यक्षता में व्हीकल सब डिपो में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्नल सिलास सिंजली ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।
कार्यक्रम के दौरान नवीन रावत, वर्क्स कमिटी सेक्टरी ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करने का संकल्प भी लेना चाहिए
। इस मौके डिपो के सभी कर्मचारियों ने बड़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और प्रत्येक पेड़ की जिम्मेदारी ली गई।
लेफ्टिनेंट कर्नल सिलास सिंजली की अध्यक्षता में व्हीकल सब डिपो में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें कर्नल सिलास सिंजली ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।
हरीश चंद्र और राकेश कुमार ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। आर पी जोशी ने कहा इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा। अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्रकृति की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

Spread the love
error: Content is protected !!