July 20, 2025

पंचतत्व में विलीन हुई वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी सुशीला बलूनी,नम ऑखों से दी प्रदेश वासियों ने अंन्तिम विदाई

हरिद्वार: वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी का अन्तिम संस्कार बुधवार को खड़खड़ी शमशान घाट पर ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा‘‘, के बीच किया गया।
राज्य निर्माण आन्दोलनकारी  सुशीला बलूनी को मुखाग्नि उनके सुपुत्रों- विनय बलूनी,  संजय बलूनी तथा श्री विजय बलूनी ने दी।
उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही,  सुशीला बलूनी ने विगत 09 मई,2023 की शाम को देहरादून के मैक्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली।
अन्तिम विदाई पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों में मा0 विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम  पूरण सिंह राणा,  विकास तिवारी,  रविन्द्र जुगरान,  भावना पाण्डे,  त्रिलोचन भट्ट,  हर्ष प्रकाश काला, सतीश जोशी,  मुकेश जोशी,  प्रमोद डोभाल,  प्रेम पंचोली, त्रिवेन्द्र सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी तथा जनता जनार्दन आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!