November 24, 2026

संत भोले जी महाराज व माता श्री मंगला ने किया विशू मेले के समापन पर सोमेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्वार शिलान्यास

0
WhatsApp Image 2023-04-18 at 2.56.57 PM

 

उत्तरकाशी जखोल में आयोजित विशु मेले के आखिर दिन हंस फाउंडेसन के संस्थापक संत भोले जी महाराज व प्रख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरू माता श्री मंगला ने करोड़ों की लगात से निर्मित भगवान सोमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्वार का शिलान्यास किया। जखोल सोमेश्वर महादेव मंदिर पंहुचने पर सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति जखोल व क्षेत्रवासियों नें माता श्री मंगला व भोले जी महाराज का भव्य स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने हंस फाउंडेसन द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के लिए भोले जी महाराज व माता श्री मंगला का आभार व्यक्त किया। माता श्री मंगला व संत भोले जी महाराज ने भगवान सोमेश्वर महादेव की विधिवत पूजा अर्चना कर सम्पूर्ण विश्व शांति की मंगलमय कामना की। इस दौरान हंस फांउडेसन की सेवा भी सम्मान भी टीम के द्वारा विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष जनक सिंह रावत,महासचिव गुलाब सिंह,सयाना अकबर सिंह रावत,पूर्व प्रधान हाकम सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह,ग्राम प्रधान विनोद कुमार, किसन सिंह रावत,रामलाल सिलदार सिंह,जिला प्रचारक विजयपाल रावत,हंसलोक सेवक सूरत सिंह,हंस कल्चर सेंटर के ऑपरेशन हेड विकास वर्मा योगे सुदरियाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल