November 26, 2026

जंतर मंतर नई दिल्ली में ओ आर ओ पी 2 की विसंगतियों के विरोध में बैठे पूर्व सैनिको का देहरादून में किया गया सम्मान।

0
IMG-20230408-WA0006

गौरव सैनानी संघर्ष समिति देहरादून उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों ने जंतर मंतर धरना स्थल नई दिल्ली में ओ आर ओ पी 2 के विसंगतियों के विरोध में अपने सुन्दर और ओजस्वी भाषणों से धरना स्थल पर एक समा बांध दिया। आपको जैसे ज्ञात है कि 5 मार्च से गौरव सैनानी संघर्ष समिति देहरादून उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों ने धरने की कमान संभाल रखी है और अब 8 मार्च 2023 से पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार उत्तराखण्ड यह कमान सम्भालेगी। देहरादून से आए गौरव सैनानी संघर्ष समिति की सुन्दर व्यवस्था को देखकर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमें चम्बा हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र पूना से सैनिक वीरांगनाओं और पंजाब से भी पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। साथ ही सभी ने इस विषय पर अपने विचार रखे।गौरव सैनानी संघर्ष समिति देहरादून उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों का सुन्दर व्यवस्था और ओजस्वी भाषणों पर बि हार के नेशनल एक्स सर्विस मेन कोआर्डिनेशन कमेटी रजिस्टर बिहार यूनिट से परम वीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का मेमोरियल सैन्य सेवा समान समिति ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। तत् पश्चात फूल मालाओं से सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने उम्मीद जताई कि यदि इसी प्रकार जोश जज्बा साहस और आत्मविश्वास रहेगा तो सरकार को अवश्य ही पूर्व सैनिक अपने हक की लड़ाई अवश्य जीतेंगे। आज धरने के कार्य क्रम का शेड्यूल के अन्तर्गत गौरव सैनानी संघर्ष समिति देहरादून उत्तराखंड के पूर्व सैनिक अपना तीन दिन का निश्चित कार्य क्रम सम्पन्न करके देहरादून के लिए रवाना हो गई।कल से कोटद्वार कि पूर्व सैनिक संघर्ष समिति धरने की कमान अपने हाथ में ले लेगी।
गौरव सैनानी संघर्ष समिति देहरादून उत्तराखंड के अध्यक्ष कैप्टन आलम सिंह भण्डारी के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन चलाया गया। जिसमें संयोजक सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत, सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत, सुबेदार मेजर बच्चन सिंह पटवाल, कैप्टन धर्म सिंह भण्डारी, कैप्टन महेंद्र सिंह बिष्ट, नायाब सुबेदार लक्ष्मण सिंह रावत, नायाब सुबेदार आई डी गैरोला,नायक जे पी यादव और देश के अन्य हिस्सों से आए पूर्व सैनिकों भी सामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल