November 28, 2026

कांग्रेस के युवा नेता रमेश कुमार मंगू को मिली प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी।

0

 

देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर 78 से पार्षद रमेश कुमार मंगू को प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल द्वारा रमेश कुमार मंगू को कांग्रेस पार्टी संगठन में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि, समाजसेवी रमेश कुमार मंगू पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी में सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं जिसका तोहफा उन्हें प्रदेश सचिव के रूप में मिला है। पार्षद रमेश कुमार मंगू ने उन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व आभार व्यक्त किया है ।उन्होंने कहा है की 2022 मैं होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को तन मन से मजबूत किया जाएगा ताकि के पार्टी के ज्यादा से ज्यादा विधायक चुनकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *