June 27, 2026

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुंची पोखरी, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती पर दिया जोर

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुंची पोखरी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती पर दिया जोर

चमोली जिले के पोखरी में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी और जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी और विधायक राजेन्द्र भंडारी का फूल मालाओं से स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष संतोष चौधरी ने की।
जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा हमें कार्यकर्ताओं को जोड़ना है भाजपा पूरे देश में तानाशाही कर रहीं हैं।अब समय आ गया है युवाओं का जगाना है गांवों में बैठक कर जन जागरूकता अभियान चलाये और भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करें।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की है भारत का कोई नेता नही कर सकता है इसी से भाजपा को डर है राहुल गांधी इस देश का भविष्य है। सरकार घमंड में है लेकिन हम इसको तोड़कर रहेंगे अभी से सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएं।
बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर विधायक बना हूं जिन सड़कों पर पोखरी विकासखंड में कार्य होने है जल्द उन सड़कों पर कार्य शुरू होगा। पालिटेक्निक पोखरी में जो कार्य होना है उसको जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा संगठन को मजबूत करना है। सत्ता में इस समय तानाशाही चल रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बेदखल करना है। नगर पंचायतों के चुनावों की तैयारियों में कार्यकर्ता अभी से जुड़ जाएं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष खंडूड़ी, जिलाअध्यक्ष मुकेश नेगी, विधायक राजेन्द्र भंडारी,ब्लाक अध्यक्ष संतोष चौधरी, सूर्य पुरोहित, पूर्व प्रमुख मंदोदरी पंत, बिनीता देवी कुंवर सिंह चौधरी, सतेंद्र सिंह नेगी, दिगम्बर सिंह, मुकेश नेगी, हर्षवर्धन चौहान, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!