October 11, 2026

पोखरी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली रैली, चलाया हस्ताक्षर अभियान

संतोष नेगी,पोखरी

जनपद चमोली के पोखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून के समर्थन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में विनायक धार में रैली निकाली इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, और विनायक धार में नकल विरोधी कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
वही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा यह कानून युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कानून है। भाजपा सरकार आमजन के साथ है,
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, भरत चौधरी अमर सिंह, प्रदीप चौहान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!