November 24, 2026

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज अवॉर्ड का होगा शुभारंभ

0
IMG-20230309-WA0022

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवा करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

]

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवा करने वाली महिलाओं को स्वर्गीय स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश में महिला मोर्चा स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड अभियान शुरू करने जा रहा है जिसका शुभारंभ  चमोली जनपद से किया जाएगा। यह अभियान भाजपा के 19 संगठनात्मक जिलों में 10 से 15 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान में केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी व प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट जी के साथ-साथ प्रदेश के सांसद व विधायकगण भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवा करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। श्रीमती आशा नौटियाल ने बताया कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। हमारे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी व पार्टी ने उनके व्यक्तित्व व उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवॉर्ड अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत समाज सेवा व देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। आशा नौटियाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को हुआ है। उनके द्वारा चलाई गई प्रत्येक योजना का केंद्र बिंदु महिलाएं तथा गरीब वर्ग हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल