September 28, 2026

मोहनखाल में भाजपा ग्रामीण व नगर मंडल के नव नियुक्त कार्यकारणी का सम्मान समारोह

 

पोखरी में भाजपा ने नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के आवास मोहन खाल में नगर और ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त कार्यकारिणी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।


कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्यकारिणी में महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राधा रानी रावत,नगर मंडल अध्यक्ष रंजना रावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुपसिंह नेगी, युवा मोर्चा नगर नवीन,किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर सिंह रावत महामंत्री सुभाष रावत, सोशल मीडिया प्रभारी भरत चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा और नगर मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा हम सबको मिलकर कार्य करना है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं पर गांव-गांवों में चर्चा कर अन्तिम व्यक्ति को उस योजना का लाभ पहुंचाना है।
वही भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।
इस अवसर पर महामंत्री सुभाष रावत,भरत चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!