August 18, 2026

पोखरी में नगर और ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों का सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी ब्लाक सभागार में पोखरी नगर और ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा का निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी और नगर पंचायत लक्ष्मी प्रसाद पन्त और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र सती और कार्यकर्ताओं के द्वारा फूलों से सम्मानित किया गया।
वहीं नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा हमें जो जिम्मेदारी भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दी है उससे कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की कोशिश करेंगे और नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने और केन्द्र, राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नगर बीरेंद्र राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, जीतेन्द्र सती, दिगपाल नेगी
बीरेंद्र पाल भंडारी,मातबर रावत, वत्सला सती, रंजना रावत, रमेश चौधरी ,महामंत्री भरत चौधरी के द्वारा मंचन संचालन किया गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!