June 23, 2026

पोखरी : स्टैंडर्ड बेकरी और गत्ते की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

पोखरी में स्टैंडर्ड बेकरी और गत्ते की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख
जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में स्टैंडर्ड बेकरी और गत्ते की दुकान में आग लगने से लाखों की मशीन और सामान राख हो गया है रविवार सुबह आग लगने से स्टैंडर्ड बेकरी की लाखों की मशीन जलकर राख हो गई है
स्टैंडर्ड बेकरी के मालिक लक्ष्मणसिंह ने बताया आग लगने से लाखों की मशीन जिसमें ओवन , फ्रिज, सही है विभिन्न सामग्रियां जलकर राख हो गई है स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई
वही गत्ते के दुकान के मालिक ने बताया लड्डू के डब्बे बनाने के लिए गते रखें जिनके जलने से लाखों का नुक़सान हो गया है। व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने निरीक्षण किया और कहा व्यापार संघ की ओर से हर संभव मदद की जाएगी
वही नायब तहसीलदार हरीश चंद्र पांडे कानूनगो विपिन सिंह गुसाईं और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दुकान में जले सामान का निरीक्षण किया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!