November 6, 2026

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेनटाउन ने मनाया 48 वां स्थापना दिवस

0
IMG-20230114-WA0054

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के गढ़ भवन वैल रोड़ क्लेमेनटाउन में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजीकृत) क्लेमेनटाउन ने संस्था का 48 वां स्थापना दिवस अपने नयी पुरानी यादें साझा करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत के अध्यक्षता में धूम धाम से मनाया।
सर्व प्रथम संस्था के सम्मानित सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित क्षेत्र और प्रदेश के कल्याणार्थ विधि विधान से हवन पूजा की गई। तत्पश्चात संस्था के स्व संस्थापकों को पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि समर्पित की गई। इसके बाद सांस्कृतिक सचिव यश्वनती थपलियाल के दिशा निर्देशन पर सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। इसके बाद संस्था के महासचिव जयपाल सिंह रावत ने संस्था के कार्यों और संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला कि
14 जनवरी 1976 को स्व हरीश चन्द्र शास्त्री जी के सद्प्रेरणा से संस्था की स्थापना हुई तबसे संस्था सामाजिक कार्यों और आपसी सहयोग, गढ़ प्रदेश की संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण हेतु कार्य करती आ रही है।संस्था प्राकृतिक आपदा में पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कार्य करती आ रही है। संस्था इसी परिप्रेक्ष्य में हर बर्ष राज्य स्तरीय गढ़ कौथिग का आयोजन भी करती है। जिसमें प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से लेकर सभी विशिष्ट लोग भी शिरकत करते हैं। संस्था राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में कर्नल (से नि) हीरामणी बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल) के नेतृत्व में प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणी बर्थवाल (वी यह यम) ने संस्था को नव वर्ष और इस पुण्य अवसर पर संस्था के स्थापना दिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
अन्त में उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत ने अपने शुभकामनाएं। ब्यक्त करते हुए सभी को सुन्दर गढ़ भोज खाने के लिए आमन्त्रित किया।जिसका लुफ्त उठाकर सुन्दर स्वादिष्ट गढ़ भोज की प्रशंसा की।इसी कड़ी में गुड्डी नेगी ने पहाड़ी उत्पादन स्टोर लगाया था। जिसमें लोगों की काफी भीड़ थी।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणी बर्थवाल (वी यस एम), पार्षद राजेश परमार, उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत, महासचिव जयपाल सिंह रावत, ओमप्रकाश पोखरियाल, कैप्टन महेंद्र सिंह विष्ट, हरीश भट्ट, कोषाध्यक्ष बिलोचन बर्थवाल, गजेन्द्र सिंह नेगी, सभी लोग उपस्थित थे।

प्रेस प्रभारी आलम भंडारी: कर्नल (से नि) हीरामणी बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल)
सुबेदार उमराव सिंह गुसाईं भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल