November 23, 2026

गणित को रोचक विषय बनाने के लिए अबेकस के माध्यम से शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_20221216182545477

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में खंड शिक्षा कार्यालय में गणित विषय को सरल और रोचक बनाने के लिए अबेकस के माध्यम से 30 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण शिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के तीसरे दिन शिक्षकों को विद्यार्थियों में गुणवत्ता शिक्षा में सुधार तथा गणित विषय को सरल व रोचक बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

शिक्षक संतोष बर्त्वाल ने बताया कि अबेकस के माध्यम से गणित विषय को सरल और रोचक बनाने के लिए शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विधार्थीयों को गणित विषय में सरलता पर चर्चा की गई। कार्यशाला में ब्लॉक के 30 शिक्षकों को खेल-खेल में गणित पढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे हैं।

डायट समन्वय गोपाल प्रसाद कपरूवान ने बताया कि अबेकस से गणित सीखने पर बच्चों का मानसिक और संज्ञानात्मक विकास होता है।
खेल-खेल में गणित सिखाने से विषय के प्रति विद्यार्थियों के मन की धारणा बदल जाती है और वह गणित को जटिल मानने की बजाय उसे आसानी से सीखने लगते हैं।

इस अवसर पर बीआरसी राकेश भट्ट डायट समन्वय, गोपाल प्रसाद कपरूवान,आरती,विजय लक्ष्मी,राजीव काण्डपाल, गिरीश सती सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल