October 31, 2026

जीत की शुभकामानाएं देकर कराटे खिलाड़ियों को किया रवाना

0
IMG-20221128-WA0010

ऋषिकेश-उड़ान फाउंडेशन के द्वारा नोएडा गाजियाबाद इंडोर स्टेडियम में होने जा रही 6 वीं रॉयल चेलेंज कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल सोतोकाई कराटे डु चेम्पियनशिप- 2022 में प्रतिभाग करने जा रही ऋषिकेश उत्तराखंड की टीम को माल्यापर्ण कर जीत की शुभकामानाओं के साथ रवाना किया गया। इस दौरान पूर्व 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुवे पुलिस एवं सेना के जाबांज सैनिकों एवं निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं कोच राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 27 नवम्बर को नोएडा में आयोजित होने जा रही नेशनल प्रतियोगिता में ऋषिकेश के 16 खिलाड़ी

आरवी कंसवाल ,नमामि थपलियाल,जिया बिष्ट,सिमरन पांडे,अविरल थपलियाल,प्रभाष ,कृष्णा शर्मा ,अक्षत रमोला,कृष्णा चंद रमोला,केशव सिंह ,ऋषभ रतूड़ी, वर्णन कुरियाल,रोहित जोशी ,अविरल थपलियाल,कीर्तन भंडारी,श्रेयांश जोशी प्रतिभाग करेंगे।इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों एवं कोच को कंप्लीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी के चेयरमैन ललित मोहन मिश्र,सूर्य किरण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत,उड़ान फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ राजे नेगी,समाजसेवी उत्तम सिह असवाल,अधिवक्ता पवन शुक्ला, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालरा, नवीन गांधी, कराटे खिलाड़ी वरदान वर्मा, सिद्धार्थ कुमार, आकाश उनियाल,सुमित कुमार,चिराग धमीजा,मोहन राणा ने प्रतियोगिता में जीत की  शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल