November 24, 2026

अब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की रहेगी नजर, बनाई गई राज्य स्तरीय समिति

0

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था में क्या कमी है इन तमाम मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिस पर मुख्यमंत्री अपनी पूरी नजर बनाए रखेंगे। यह समिति हर 15 दिन में बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं और केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार करेगी। इस समिति में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत उपाध्यक्ष होंगे।

वहीं प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार का विशेष फोकस है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र का सहयोग भी मांगा था।  प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकताओं में भी शामिल है। वे खुद अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीड बैक ले रहे हैं। अब इस कड़ी में शासन ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल