November 25, 2026

राज्य स्थापना दिवस पर नगर पंचायत पोखरी ने दी महिलाओ को पिंक टायलेट की सौगात

0
IMG-20221109-WA0015

जनपद चमोली के नगर पंचायत पोखरी में राज्य स्थापना दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के द्वारा विनायक धार में पिंक टॉयलेट महिलाओं एवं ई टॉयलेट पुरुषों के लिए लोकार्पण किया गया
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा नगर पंचायत में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट एवं पुरुषों के लिए ई टॉयलेट विनायक धार में बनाया गया है यह पूरे प्रदेश में प्रथम नगर पंचायत पोखरी में बना है राज्य स्थापना दिवस पर इसका लोकार्पण करते हुए खुशी है हम विकास के लिए हर समय तत्पर है।हमारा उद्देश्य पोखरी को सुन्दर और स्वच्छ बनाना है। यह नगर वासियों के सहयोग से सम्भव है सभी नगरवासी राज्य स्थापना दिवस पर पोखरी को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का संकल्प लें।
वही अधिशासी अधिकारी संजय रावत ने कहा से नगर पंचायत में पिंक टॉयलेट और ई टॉयलेट का निर्माण हुआ है जिसका लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के द्वारा किया गया है पिंक टॉयलेट की लागत 16लाख 75हजार है और ई टॉयलेट लगात 10लाख 59हजार है नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है पॉलिथीन मुक्त के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के सहयोग से कैरीबैगों का वितरण किया जा रहा है जैविक और अजैविक कूड़े के बारे में लगातार लोगों को जानकारी दी जा रही है नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने में लोगों का सहयोग मिल रहा है
इस अधिशासी अधिकारी संजय रावत गौतम सिंह, व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, बीरेंद्र पाल भंडारी, जीतेंद्र सती, महेंद्र प्रसाद सेमवाल,भरत चौधरी, डॉ मातबर रावत, मयंक पंत, दिगपाल नेगी, रंजना रावत, वत्सला सती सहित तमाम लोगों मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल