November 28, 2026

महिलाओं के लिए 30 प्रतिसत क्षैतिज आरक्षण के फैसले पर बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जताई खुशी

0
Asha-nautiyal-1

राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिसत क्षैतिज आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का उत्तराखंड बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की महिलाओं के हितों के लिए कटिबद्ध है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य निर्माण की धुरी महिलाओं के हितों पर आंच नहीं आने देगी।उत्तराखंड सरकार जिस लगन के साथ महिलाओं के हितों के लिए कार्य कर रही है उसके लिए बीजेपी महिला मोर्चा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार और धन्यवाद ज्ञापित करती है।
आपको बता दें राज्य निमार्ण के बाद से ही राज्य की महिलाओं के द्वारा समय समय पर महिलाओं के लिए 30 प्रतिसत क्षैतिज आरक्षण की मांग की ंजा रही थी। जिसमें पूर्व विधायक केदानाथ व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल भी विशेष रूप से प्रयासरत रही है।आशा नौटियाल के भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाने से प्रदेश की महिलाओं के साथ साथ पार्टी से जुड़ी महिलाओं में खास उत्साह भी देखने को मिल रहा है।वहीं आशा नौटियाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य हित के लिए दिन रात जुटे हुए है मै उनकी आशा व उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रही हूंॅ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल