August 12, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ब्राह्मण थाला में भेलो खेलकर इगास मनाई

 

जनपद चमोली विकासखंड पोखरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इगास अपनी पैतृक गांव ब्राह्मण थाला में ढोल बाजे के साथ भेलो खेल कर धूमधाम से मनाई।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा इगास पर भेलो खेलना हमारी प्राचीन परंपरा है इसको संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। इसे हमारी संस्कृति का प्रचार प्रसार होगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ झूमेलो नृत्य भी किया ।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष जीतेंद्र सती, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य मयंक पंत, जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, जिला महामंत्री ललित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि डॉ मातबर रावत, आनंद सिंह राणा, रमेश चौधरी, भरत चौधरी, राकेश बासकंडी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!