November 5, 2026

उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी देहरादून ने गाॅधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता सप्ताह के कार्यक्रमों की करी शुरूआत

0
IMG-20220930-WA0025

उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी देहरादून के कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी के निर्देशन में के मुख्य परिसर में महात्मा गांधी  एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान का साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर संस्थान में स्वच्छता का संदेश एवं जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । परिसर के छात्र छात्राओं ने सफाई की एवं संस्थान के परिसर निदेशक डॉ डीपी पैन्यूली ने स्वच्छता का महत्व विषय पर छात्रों को संबोधित किया ।

स्वच्छता सप्ताह के संयोजक डॉ मन्नत मारवाह ने गांधी के विचारो की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और बताया कि इस जन जन जागरण अभियान का समापन गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को होगा। इसके साथ ही आज निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक महात्मा गांधी के विचारों की वर्तमान में प्रासंगिकता एवं स्वच्छता का महत्व रहा l मुख्य परिसर के छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया l इस कार्यक्रम में डॉ ऋषि आर्य ने औषधीय पौधों के महत्व विषय पर भी व्याख्यान दिया ।

डॉ राजीव कुरेले ने इस कार्यक्रम में रस शास्त्र में प्रयुक्त होने वाली औषधियां एवं रस औषधियों के मानकीकरण और उनकी व्यावसायिक उपयोगिता पर छात्र छात्राओं को संबोधित किया l मुख्य परिसर के शिक्षकों, चिकित्सकों, बीएमएस छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने मुख्य परिसर के आसपास के क्षेत्र की सफाई में जोर शोर से भाग लिया।
इस कार्यक्रम में डॉ नंदकिशोर दाधीचि ,डॉ प्रबोध येरावर ,डॉ अमित तमाडडी, डा० ऋषि आर्य, डॉ आकांक्षा, डॉ रिचा आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल