October 28, 2026

पोखरी हिमवंत कवि चंद्रकुँवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले पूर्व सैनिक को किया गया सम्मानित।

0
IMG-20220917-WA0029

 

पोखरी हिमवंत कवि चंद्रकुँवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले में पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।पूर्व कर्नल डी एस बर्त्वाल और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष नन्दन सिंह पंवार की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों गौष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई इस दौरान कई समस्याओं का समाधान भी किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के द्वारा पूर्व सैनिक को स्मृति चिन्ह और ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌शाँल भेट कर सम्मानित किया गया।


वही नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा पूर्व सैनिक का सम्मान करना हर देश के नागरिक के लिए गर्व की बात है ।हम सैनिकों के कारण ही हम शान्ति से रहते हैं। पूर्व सैनिकों ने इस सम्मान के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन नंदन सिंह पंवार,सुवेदार सत्येन्द्र सिंह बुटोला, राजपाल सिंह चौधरी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मंगरसिंह नेगी, भाजपा नेता मयंक पंत सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल