October 14, 2026

हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग पर्यटन शरदोत्सव मेले का शुभारंभ,कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल को दी गई श्रद्धांजलि।

14 वां हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन मेले का शुभारंभ हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ की गई। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने झण्डा रोहण कर उपस्थित गणमान्यों ने राष्ट्रीय गान किया।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि महान कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल की पुण्य तिथि पर मेले का आयोजन पोखरी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।मेले का विधिवत उद्धाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट करेंगे।


कार्यक्रम के दौरान पोखरी व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण,भाजपा के तमाम पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!