October 3, 2026

सांसद तीरथ रावत का पोखरी दौरा,सुनी जनसमस्या

सांसद तीरथ सिंह रावत ने विकासखंड पोखरी के विभिन्न क्षेत्रों का किया जनसंपर्क लोगों की सुनी समस्याएं

जनपद चमोली के पोखरी में सांसद तीरथ सिंह रावत ने पोखरी , हापला, चांदनीखाल, देवस्थान में जनसमपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया कार्यकर्ताओं के साथ पोखरी ब्लाक सभागार में बैठक कर तीरथ सिंह रावत ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं । जिससे गरीबों को इसका फायदा मिल सकें। हमारा उद्देश्य आम जन की समस्याओं का समाधान करना है ।अन्य दलों ने केवल सत्ता का भोग किया है। हमारी सरकार ने देश को समृद्ध बनाने का कार्य भाजपा ने किया है ।गढवाल को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है ।आज भारत आत्म निर्भर की ओर बढ़ा है ।
वही रौता के ग्राम प्रधान बीरेंद्र राणा ने रौता हरिशंकर मोटर मार्ग, राजकीय इंटर कालेज चौण्डी में शिक्षकों की नियुक्ति, पेयजल की समस्या तथा तमुण्डी के प्रधान अनुपसिंह नेगी ने चौपड़ा से नालडुगा विरसण सैरा,और उडामाडा रौता मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मसोली राधा रानी रावत ने गोदली में शिक्षकों की नियुक्ति और भू धंसाव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं नगर पंचायत पोखरी में पीएनबी बैंक के सम्बन्ध मयंक पंत एवं सांसद प्रतिनिधि मातबर रावत ने कार्तिक स्वामी मंदिर और मोहन खाल चोपता मोटर मार्ग को लेकर सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी,नगर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सती, महामंत्री नारायण सिंह,भरत चौधरी, सांसद प्रतिनिधि भाजमों प्रदेश सदस्य मयंक पंत, आनंद सिंह राणा, डॉ मातबर रावत, विजयपाल रावत, दिनेश रडवाला, भरत चौधरी, महामंत्री कुशाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी रावत, पुष्पा देवी, सुभाष रावत, दर्शन सिंह, विक्रम सिंह नेगी, वत्सला सती,अनुपसिंह नेगी , सज्जन सिंह नेगी, रमेश चौधरी जिला पंचायत सदस्य अनूप, रामेश्वर त्रिपाठी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!