July 22, 2026

UKSSSC प्रश्न पत्र लीक मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

 

यूकेएसएसएससी पेपर  और गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त विनोद जोशी .पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया

अभियुक्त विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में तैनात है ,अभियुक्त का भाई मनोज जोशी जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था एवं पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है

अभियुक्त विनोद जोशी द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ/वीपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया गया था जहां पर अन्य अभियुक्तों द्वारा कई परीक्षार्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था साथ ही कई परीक्षार्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के साक्ष्य पर गिरफ्तार किया गया है

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!