November 2, 2026

वीणेश्वर संघर्ष समिति का शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर क्रमिक धरना शुरू

0
IMG-20220901-WA0021

 

चमोली के ब्लॉक पोखरी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीणा में वीणेश्वर संघर्ष समिति ने शिक्षकों के अंग्रेजी संस्कृत और व्यायाम के पद रिक्त होने को लेकर विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
वही वीणेश्वर संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह संयोजक दिगंबर सिंह बर्त्वाल ने कहा शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है।

अंग्रेजी ,संस्कृत और व्यायाम में शिक्षक न होने से 2 सालों से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित चल रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया उसके बावजूद भी समस्या जस की तस बनी है। जिसके कारण गुरुवार से क्षेत्रीय जनता के साथ धरना शुरू कर दिया है जब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम देवी ने कहा शिक्षकों की नियुक्ति जल्द नहीं हुई तो धरनें के बाद भूख हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर वीणेश्वर संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, संयोजक दिगंबर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम देवी लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, रणजीत सिंह, अनिता देवी, सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल