November 1, 2026

दम तोड़ दूंगा, अनशन स्थल से नहीं हिलूंगा : डॉक्टरों ने कहा स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती करने की दी सलाह

0
IMG-20220901-WA0022

 

आमरण अनशन पर बैठे मोहित डिमरी के स्वास्थ्य में भारी

रुद्रप्रयाग। भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी का आमरण-अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। डॉक्टरों के मुताबिक मोहित डिमरी के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ रही है। उनका वजन तेजी से घट रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि मोहित डिमरी की स्थिति गंभीर है। उन्हें जल्द हॉस्पिटल में भर्ती करना जरूरी है। मोहित की बॉडी में कीटोन बनने लगे हैं।

वहीं अनशनकारी मोहित डिमरी ने कहा कि जब तक भर्ती घोटालों की जांच नहीं हो जाती, वह आमरण-अनशन से नहीं उठेंगे। वह अनशन स्थल पर ही दम तोड़ देंगे, लेकिन हिलेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि आखिरी दम तक युवाओं और महिलाओं के बेहरत भविष्य के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेताओं ने बैकडोर से अपने रिश्तेदारों को नौकरियां दी है। जबकि प्रदेश के युवा धक्का खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक विधानसभा और अन्य भर्तियों में धांधलियों की सीबीआई जांच नहीं हो जाती, वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

उक्रांद के जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चौहान, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी कल्याण सिंह पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष कमल रावत, नगर अध्यक्ष बिपिन पंवार, दिनेश बर्त्वाल, दीपक भट्ट, धर्मेंद्र बर्त्वाल, हिमांशु चौहान, कुलदीप कंडारी, नरेंद्र नेगी, रजनीश ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल युवाओं और महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब नौकरियों में उत्तराखंड से बाहर की महिलाओं को भी 30 प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है। हमारी मांग है कि उत्तराखंड की महिलाओं को ही आरक्षण का लाभ दिया जाय। आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल