October 13, 2026

सीएम धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों से की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच के आदेश दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी भी दोषी को भी नही बख्शा जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रवीन्द्र जुगरान भी मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!