October 13, 2026

गोपेश्वर:भूमियाल बजीर देवता का उबेद कार्यक्रम आज,क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील

चमोली/गोपेश्वरः देवभूमि उत्तराखंड देश और दुनियां में आस्था व विश्वास का केन्द्र विन्दु माना जाता है। यहां पर देवी देवता समय समय पर अपने भक्तों को आर्शीवाद देने के लिए उनके घरों में पंहुचते है।

इसी क्रम में जनपद चमोली के दशोली व्लाक ग्राम देवरा खडोरा के आराध्य देव बजीर देवता 6 अक्टूबर से दिवरा यात्रा पर जायेगे। इससे पहले भूमियाल देवता बजीर अपने क्षेत्र का उबेद करेगें। जिसमें देवर,खडोरा,धिधराण,रौली समेत अन्य गांव समलित होगें। उबेद कार्यक्रम 6 अगस्त 2022 12 घंटे के लिए आयोजित होगा।
बजीर देवता दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष चन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि समस्त भूमियाल देवता बजीर धियाणियों को आर्शीवाद देने के लिए पोखरी व्लाक,दसोली व्लाक,रूद्रनाथ,डुमुक और बद्रीनाथ भ्रमण पर रहेंगे ।

दिवरा यात्रा आगामी 5 अक्टूबर विजयादशमी के शुभ अवसर पर प्रारम्भ की जायेगी। यह दिवरा यात्रा 6 माह के लिए आयोजित होगी।जिसमें सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग की आवश्कता है।
उबेद कार्यक्रम के दौरान बजीर देवता के पस्वा गजेन्द्र बिष्ट,दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष चन्द्र सिंह पंवार,सचिव विक्रम सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष,केषवानंद भट्ट,उपाध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट,ग्राम प्रधान देवर खडोरा बीरेन्द्र सिंह कठैत,दिवरा यात्रा समिति के सभी सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भानु प्रकाश नेगी,पोखरी,चमोली
Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!