August 13, 2026

युवा मंयक पंत बने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य

पोखरी चमोली जनपद पोखरी व्लाक के युवा मंयक पंत को भारतीय जनता पार्टी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य चुना गया है। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य चुने जाने पर मयंक पंत ने प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,प्रदेशअध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,जिलाध्यक्ष रधुबीर सिंह बिष्ट,जिला अध्यक्ष भुजयामो देवेन्द्र नेगी व शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद और आभार जताया है।
युवामोर्चा कार्यसमिति का सदस्य चुने जाने पर मीडिया से रूबरू होते हुऐ युवा मयंक पंत ने कहा कि भाजपा ने जो विश्वास मुझ पर जताया उस पर में हर हॉल में खरा उतरने का प्रयास करूंगा व प्रदेश स्तर पर भाजपा सरकार की सभी गतिविधियों को जनता तक पंहुचाने का प्रयास करूंगा।
आपको बता दे कि युवा मंयक पंत पोखरी व्लाक में भाजपा के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता है। और जनहित के मुद्दों को सरकार तक पंहुचाने व नगर पंचायत पोखरी के विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहते है।साथ ही पोखरी क्षेत्र के सबसे उभरते तेज तर्रार व सैम्य व्यवहार के युवा नेताओं में सुमार है।

भानु प्रकाश नेगी
Spread the love
error: Content is protected !!