September 18, 2026

मॉ चडिका बन्याथ सांस्कृतिक भजन संध्या के दूसरे दिन सुमान सिंह रौथाण व नवोदित गायकों के गीतों पर जमकर थिरके माता के भक्त

रूद्रप्रयाग/महड़ गॉवःमॉ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ में सांस्कृतिक भजन संध्या के दूसरे दिन लोकगायक सुमान सिंह रौथाण,नवीन सेमवाल,घर्म सिंह राणा,नवोदित लोकगायिका कंचन भण्डारी,बीना भट्ट व आंचल भट्ट ने अपने भजनों पर माता के भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।


नवोदित गायिका कंचन भण्डारी व अंचल भट्ट ने अपनी मधुर आवाज में कई भजन गाये। जिसे माता के भक्तों ने खूब पसंद किया। आंचल भट्ट के पहले स्टेज प्रोग्राम को दर्शकों ने खूब सराहा और उनके भजनों पर जमकर नृत्य भी किया।
कार्यक्रम के दौरान मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट,सचिव,देवेन्द्र सिंह जग्गी,प्रबंधक हीरा सिंह बिष्ट,राजदर्शन सिंह नेगी,प्रेम सिंह बिष्ट,चन्द्र प्रकाश नेगी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।कार्यक्रम का संयोजन कालिका प्रसाद काण्डपाल व मंच का संचालन संजय नेगी ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी लोकगायकों व गायिकाओं को महड गांव स्थित शिव शक्ति मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
इसे पूर्व मॉ चण्डिका बन्याथ में पंचांग पूजन के बाद महायज्ञ में यज्ञमानों व ब्राहमणों के द्वारा हवन किया गया। हवन के अंन्त में भगवान यज्ञ पुरूष की शादी का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों के द्वारा जमकर ढोल दमाउ की दर्ज पर नृत्य भी किया गया। इस दौरान मॉ चण्डिका की ब्रह्मडोली का भी नृत्य किया गया।

भानु प्रकाश नेगी
Spread the love
error: Content is protected !!