October 31, 2026

एक्सन में सीएम धामी आरटीओ दिनेश चंद्र पिठोई निलंबित

0
CM Photo 07 dt. 18 May, 2022

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित आर टी ओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक  निरीक्षण के दौरान  मुख्यमंत्री ने पाया की आर टी ओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में  कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10ः30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे ।

कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन  सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल