July 29, 2026

मिस उत्तराखंड के बाद ऐश्वर्या बिष्ट का फेमिना मिस इंडिया के लिए हुआ चयन

देहरादून: प्रदेश मे इवैन्ट मैनेजमेंट कम्पनी, देहरादून द्वारा प्रतिवर्ष व्यूटी पैजेंट का आयोजन किया जाता है। जिसमे उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदो से मिस उत्तराखंड के चयन हेतु प्रतिभासंपन्न बेटियो द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। इस बर्ष 28 मार्च 2022 को इस प्रतियोगिता का आयोजन बसन्त विहार मे सम्पन्न कराया गया। जिसमे ऐश्वर्या बिष्ट निवासी देहरादून को मिस उत्तराखंड 2022 का ताज पहनाया गया और हिमानी को फस्ट तथा मानसी ग्रेवाल को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।


मिस उत्तराखंड का टाईटल जीतने के बाद ऐश्वर्या बिष्ट द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया के लिये प्रयास किया गया। जिसमे 30 अप्रैल 2022 को उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर फेमिना मिस इंडिया के लिये हो गया है। उत्तराखंड प्रदेश से लगभग इस प्रतियोगिता हेतु हजारो आवेदनो मे से 10 लोगो को आडिशन हेतु 18 अप्रैल 2022 को मुंबई बुलाया गया था। जिसमे केवल ऐश्वर्या बिष्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता के लिये हो गया है।

ऐश्वर्या बिष्ट की पढायी बारहवी तक ब्राईटलैड स्कूल देहरादून से हुयी है तथा IMS Unison University देहरादून से उन्होने बीबीए की डिग्री प्राप्त की है। ऐश्वर्या बिष्ट बीबीए के बाद एमबीए की तैयारी के साथ साथ व्यूटी पैजेंट मे भी प्रतिभाग कर रही हैं। उनकी माता हाउस वाइफ है तथा पिता राज्य सरकार के अनुसंधान संस्थान मे वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!