October 28, 2026

मानसिक स्वास्थ्य: परीक्षा पर्व के अंतर्गत नैनिताल में शिक्षकों की कार्यशाला

0
IMG-20220421-WA0063

 

NCPCR के निर्देशानुसार पूरे देश में परीक्षा पर्व का आयोजन हो रहा है जिसमें शिक्षकों को विद्यार्थियो को परीक्षा के तनाव और भय से निकालने के गुर सिखाये जा रहे हैं। इस कड़ी में उत्तराखंड में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माध्यम से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यशाला नैनीताल में 25 अप्रैल को आयोजित की जायेगी, जिसके लिए प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) का सहयोग लिया जा रहा है। इस कार्यशाला में डॉ. पवन शर्मा शिक्षकों को विद्यार्थियो से जुड़े मनोवैज्ञानिक तथ्यों के बारे में बतायेंगे और विद्यार्थियों की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए, आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए, नुस्खें भी बतायेंगे। नये गुर सीख कर शिक्षक अपने शिक्षण से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित कर सकेंगे और व्यक्तिगत जीवन मे लाभान्वित ह सकेंगे। ये कार्यशाला उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर भी करने की प्रक्रिया हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल